ChhattisgarhRaipur

सट्टा संचालित करते 9 सटोरिये गिरफ्तार, नगदी और सट्टा-पट्टी जब्त

रायपुर। राजधानी पुलिस ने सटोरियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। जहां पुलिस ने शहर के अलग-अलग स्थानों में सट्टा संचालित करने वाले 9 सटोरिये को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट टीम ने की है। पुलिस ने गिरफ्तार सटोरियों के पास से नगदी लगभग 6 हजार रूपए और सट्टा पट्टी जब्त किया है।

Related Articles

रायपुर जिले में सट्टा एवं जुआ पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को कार्य योजना तैयार कर इस पर अधिक से अधिक कार्यवाही करते हुए प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है।

जिसके तारतम्य में आज दिनांक 19.11.2022 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम द्वारा सटोरियों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर सटोरियों के विरूद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए सट्टा संचालन करने वाले कुल 09 सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी रकम 5,965/- रूपये तथा सट्टा-पट्टी जप्त किया जाकर सटोरियों के विरूद्ध थाना कोतवाली, गंज, टिकरापारा, गोलबाजार एवं मुजगहन में धारा 4क जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही करने के साथ ही सटोरियों के विरूद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् भी कार्यवाही किया गया। सटोरियों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

गिरफ्तार सटोरियों के नाम-

01. घनश्याम शर्मा पिता गुप्तेश्वर शर्मा उम्र 43 वर्ष साकिब पचपेड़ी नाका सर्वाेदय नगर थाना न्यू राजेंद्रनगर रायपुर।

02. राकेश कनौजे पिता दुर्याेधन कनौजे उम्र 40 वर्ष साकिन काशीराम नगर थाना तेलीबांधा रायपुर।

03. मुकेश सागर पिता बलवंत सागर उम्र 35 वर्ष साकिन आमानाका कुकुरबेड़ा थाना आमानाका रायपुर।

04. अशोक जाल पिता तरुण जाल उम्र 38 वर्ष साकिन नेहरू नगर कालीबाड़ी थाना सिटी कोतवाली रायपुर।

05. जय तांडी पिता स्व. सुखराम तांडी उम्र 40 साल साकिन नेहरू नगर कालीबाड़ी थाना सिटी कोतवाली रायपुर।

06. महेन्द्र ध्रुव पिता कार्तिक ध्रुव उम्र 32 साल निवासी साहूपारा भाला चौक के पास थाना गंज रायपुर।

07. मनोज बेहरा पिता रवि बेहरा उम्र 30 साल निवासी कुशालपुर संतोषी चौक थाना पुरानी बस्ती रायपुर।

08. होमलाल जांगड़े पिता हेमंत जांगड़े उम्र 26 साल निवासी ग्राम तूता थाना राखी रायपुर।

09. शिवचरण चेलक पिता सुरेश चेलक उम्र 26 साल निवासी ग्राम बनरसी थाना माना कैम्प रायपुर।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!