Chhattisgarh

खेलने के दौरान हादसा, खौलते हुए पानी में गिरा 3 साल का मासूम… अस्पताल में भर्ती

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक बच्चा खौलते हुए पानी में गिरकर घायल हो गया है। इस हादसे में वह 70 प्रतिशत तक झुलस गया है। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है वह खेल रहा था। उसी दौरान ये हादसा हुआ है। मामला हसौद थाना क्षेत्र के देवरघटा गांव का है।

देवरघटा निवासी राजीव मनहर का 03 साल का बेटा संस्कार मनहर मंगलवार को घर के आंगन में खेल रहा था। इसी दौरान वह गरम पानी से भरे टब में गिर गया। घटना के बाद वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। इस पर उसके परिजन मौके पर पहुंचे, तब जाकर उन्हें इस बारे में जानकारी मिल सकी है। संस्कार की मां ने बताया कि उसने बच्चों को नहलाने के लिए गरम पानी किया था।

घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उसे स्थानीय अस्पताल में लेकर गए थे। यहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उसे बिलासपुर रेफर किया गया है। जहां उसका उपचार जारी है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!