Chhattisgarh

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर उन्हें किया नमन

रायपुर, 02 अगस्त 2022 मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 3 अगस्त को जयंती पर उन्हें नमन किया है।  बघेल ने उनकी कृतियों को याद करते हुए कहा कि गुप्त जी का काव्य जन-जागरण और नैतिक चेतना से ओतप्रोत था। राष्ट्रीय और सामाजिक चेतना से ओतप्रोत खड़ी बोली की उनकी रचनाओं ने बड़े वर्ग पर प्रभाव डाला।

स्वतंत्रता संग्राम के दौरान उनकी रचनाओं के प्रभाव को देखते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने उन्हें राष्ट्रकवि की उपाधि दी थी। गुप्त जी को उनके कालजयी साहित्य के लिए पद्मभूषण सहित कई पुरस्कारों से नवाजा गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुप्त जी की रचनाएं भारतीय सहित्य की अमूल्य धरोहर हैं, जो पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!