Chhattisgarh

टमाटर से भरा तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलटा …एक युवक की मौत, 8 घायल

कवर्धा: जिले के दलदली में टमाटर से भरा एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक युवक मानसिंह की मौत हो गई, वहीं 8 लोग घायल हो गए। घायलों में 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला तरेगांव थाना क्षेत्र का है।

Related Articles

जानकारी के मुताबिक, पिपरखूंटा गांव के बाजार से सब्जी बेचकर सभी लोग वापस बोड़ला लौट रहे थे। सभी पिकअप में सवार थे। दलदली के अंधे मोड़ पर तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में मानसिंह नाम के युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं पिकअप में सवार बाकी लोग घायल हो गए।

सूचना मिलने पर तरेगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृत युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया, वहीं 8 घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने 2 लोगों की हालत गंभीर बताई है। फिलहाल सभी का इलाज जारी है। हादसा बुधवार शाम को हुआ।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!