Chhattisgarh

डॉक्टरों की लापरवाही से फिर गई एक युवक की जान…पढिए पूरी खबर

 महासमुंद : मेडिकल हॉस्पिटल में फिर डॉक्टरों की लापरवाही से एक 42 वर्षीय युवक ने दम तोड़ दिया है। परिजनों ने डॉक्टरों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, हम इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के डॉक्टरों से इलाज के लिए गिड़गिड़ाते रहे और डॉक्टर ने कौन से दवा खिलाए हो दवा दिखाओं की रट लगा रखी थी। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्रबंधन डॉक्टर पर कार्रवाई के बजाय लापरवाह डॉक्टर का बचाव करते नजर आए।

इलाज के अभाव में प्रभात गुप्ता की मौत हो गई

हम आपको बता दें कि, आज सुबह 7.15 बजे रमन टोला निवासी प्रभात गुप्ता गैस की बीमारी को लेकर जिला मेडिकल अस्पताल पहुंचाया था। दर्द से तड़फ रहे प्रभात गुप्ता की पत्नी काजल गुप्ता ने तत्काल डॉक्टरों को इलाज के लिए निवेदन करती रही, लेकिन ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर पूछताछ करते रहे। लगभग एक घंटे बाद इलाज के अभाव में प्रभात गुप्ता की मौत हो गई। जिसके बाद गुप्ता परिवार ने डॉक्टरों की लापरवाही से हुई मौत पर अस्पताल प्रबंधन पर आक्रोश व्यक्त किया।

जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टर बसंत महेश्वरी का कहना है कि, मरीज प्रभात गुप्ता को लिवर और ब्रेन की समस्या थी। आज गंभीर स्थिति में हॉस्पिटल पहुंचा था, जिनकी ईलाज के दौरान मौत हो गई है। डॉक्टर महेश्वरी ने कहा कि ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने अगर लापरवाही की है तो उन पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!