Chhattisgarh

Aaj ka Panchang, 18 February 2023: महाशिवरात्रि पर बनें ये शुभ मुहूर्त

Aaj ka Panchang, 18 February 2023: आज शनिवार को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी अथवा प्रदोष तिथि है। शनिवार को प्रदोष होने के कारण इसे शनि प्रदोष भी कहा जाता है। आज भगवान शिव की आराधना का पर्व महाशिवरात्रि भी है। पूरे दिन उत्तराषाढा और श्रवण नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 7.01 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.21 बजे होगा। चन्द्रोदय 6.24 बजे तथा चन्द्रास्त 4.08 बजे होगा।

Related Articles

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1944
विक्रम संवत – 2079
कलि संवत – 5123
मास – फाल्गुन माह, कृष्ण पक्ष

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

दुष्टमुहूर्त – 6:57 बजे से 8.27 बजे तक
कुलिक योग – 7:42 बजे से 8:27 बजे तक
कंटक योग – 12:12 बजे से 12:57 बजे तक
राहु काल – 9:46 बजे से 11:10 बजे तक
कालवेला / अर्द्धयाम – 13:42 बजे से 14:27 बजे तक
यमघण्ट – 15:13 बजे से 15:58 बजे तक
यमगण्ड – 13:59 बजे से 15:24 बजे तक

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 8.26 बजे से 9.51 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 3.31 बजे से 4.56 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 9.31 बजे से अर्द्धरात्रि बाद 12.41 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। आज सर्वार्थ सिद्धि योग सायं 5.42 बजे से अगले दिन सुबह 7.00 बजे तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2.34 बजे से 3.19 बजे तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.18 बजे से 1.04 बजे तक रहेगा। अमृत काल का समय दोपहर 12.02 बजे से 1.27 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!