Chhattisgarh

Aaj ka Panchang, 21 February 2023: इन मुहूर्त में करें शुभ कार्य, अवश्य मिलेगी सफलता

Aaj ka Panchang, 21 February 2023: आज मंगलवार को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा-द्वितीया तिथि है। प्रथमा सुबह 9.04 बजे तक रहेगी, उसके बाद द्वितीया तिथि आरंभ हो जाएगी। पूरे दिन शतभिषा और पूर्व भाद्रपद नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 6.59 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.23 बजे होगा। चन्द्रोदय 7.50 बजे तथा चन्द्रास्त 7.40 बजे होगा।

Related Articles

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1944
विक्रम संवत – 2079
कलि संवत – 5123
मास – फाल्गुन माह, शुक्ल पक्ष

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त सुबह 9.10 बजे से 9.56 बजे तक रहेगा। कुलिक नामक योग दोपहर 1.43 बजे से 2.28 बजे तक एवं कंटक योग सुबह 7.40 बजे से 8.25 बजे तक रहेगा।कालवेला/ अर्द्धयाम का समय सुबह 9.10 बजे से 9.56 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग सुबह 10.41 बजे से 11.26 बजे तक एवं यमगंड योग सुबह 9.44 बजे से 11.09 बजे तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 3.25 बजे से 4.50 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 11.15 बजे से दोपहर 2.06 बजे तक क्रमशः लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेंगे। त्रिपुष्कर योग सुबह 9.04 बजे से अगले दिन सुबह 5.57 बजे तक रहेगा। विजय मुहूर्त का समय दोपहर 2.35 बजे से 3.20 बजे तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.18 बजे से 1.03 बजे तक एवं अमृत काल सुबह 11.25 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!