Aaj ka Panchang : आज बुधवार को बनें ये शुभ-अशुभ मुहूर्त, ध्यान रखें इन बातों का

Aaj ka Panchang, 22 February 2023: आज बुधवार को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। पूरे दिन उत्तर भाद्रपद और रेवती नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 6.58 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.23 बजे होगा। चन्द्रोदय 8.26 बजे तथा चन्द्रास्त 8.44 बजे होगा।
आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)
शक संवत – 1944
विक्रम संवत – 2079
कलि संवत – 5123
मास – फाल्गुन माह, शुक्ल पक्ष
शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)
आज दुष्ट मुहूर्त दोपहर 12.12 बजे से 12.57 बजे तक रहेगा। कुलिक योग दोपहर 12.12 बजे से 12.57 बजे तक एवं कंटक योग दोपहर 4.45 बजे से 5.30 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय सुबह 7.39 बजे से 8.24 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग सुबह 9.10 बजे से 9.55 बजे तक एवं यमगंड योग सुबह 8.19 बजे से 9.44 बजे तक रहेगा। 12.34 बजे से 2.00 बजे तक रहेगा। अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।
आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)
आज सुबह 6.58 बजे से 9.49 बजे तक क्रमशः लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 11.15 बजे से दोपहर 12.41 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 4.58 बजे से सायं 6.23 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 7.57 बजे से रात्रि 11.06 बजे तक क्रमश: शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। रवि योग सुबह 4.50 बजे से 6.57 बजे तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2.35 बजे से 3.20 बजे तक रहेगा। आज बुधवार होने के कारण अभिजीत मुहूर्त नहीं है। अमृत काल का समय 12.23 बजे से 1.52 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।









