ChhattisgarhRaipur

कांग्रेस-बीजेपी धान खरीदी मामले में ही किसानों को लूटा : आप

रायपुर। धान खरीदी मामले में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा कि चाहे बीजेपी हो या फिर छत्तीसगढ़िया की बात करने वाली कांग्रेस, दोनों की पार्टियों की सरकारों ने छत्तीसगढ़ के किसानों का हक मारा है। अधिकारों को छीना है, शोषण किया है, उन्हें लूटा है। यही वजह है कि आज भी छत्तीसगढ़ के किसान परेशान और त्रस्त हैं।

Related Articles

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी मंगलवार को पार्टी कार्यालय में मीडिया से रू-ब-रू हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों के साथ दोनों पार्टियों ने ही बारी-बारी से धोखा किया है। धान खरीदी को राजनैतिक मुद्दा बना दिया गया है। कांग्रेस ने 2018 में छल-कपट और झूठ बोलकर सरकार बनाई। अब फिर विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही अब बीजेपी-कांग्रेस को किसान और धान की याद आ रही है।

उन्होंने कहा कि भूपेश सरकार के गायब राशन की वसूली के लिए सख्ती के सारे दावे खोखले साबित हो रहे हैं। 23 लाख रुपए वसूलने के बाद भी 12 हजार क्विंटल चावल की वसूली नहीं हो पाई। मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए कोमल हुपेंडी ने कहा कि रायपुर जिले के 142 राशन दुकानों से गायब हुए 18000 क्विंटल चावल में से सिर्फ 64 क्विंटल चावल ही वसूल सके हैं। इतना ही नहीं 269 क्विंटल शक्कर में से सिर्फ 105 क्विंटल की वसूली हुई है। वहीं 303 क्विंटल नमक में से सिर्फ 94 क्विंटल की वसूली हुई है। इतना ही नहीं आप पार्टी ने आरोप लगाया है कि करीब 86 क्विंटल का कोई रिकॉर्ड ही नहीं मिला।

इस मामले में राशन दुकान संचालकों को राजस्व विभाग की ओर से आरआरसी जारी की गई है। मगर आज तक कोई सख्ती नहीं की जा सकी है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अब तक गड़बड़ी करने वालों पर आखिरकार कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!