ChhattisgarhRaipur

CM हाउस घेरने निकले आप कार्यकर्ताओं का पुलिस के साथ झड़प, जोरदार प्रदर्शन

रायपुरः शराब, कोयला और चाबल समेत पीएससी में भ्रष्ट्राचार को लेकर आम आदमी पार्टी ने राजधानी में अपना शक्ति प्रदर्शन किया। आप कार्यकर्ताओं ने राज्य की भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ रैली निकालकर सीएम हाऊस घेरने निकले। हांलाकि पुलिस ने आप कार्यकर्ताओं को बेरिकेट्स लगाकर पहले ही रोक दिया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और पुलिस के बीच झड़पें भी हुई।
इससे पहले आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उस समय सीएम भूपेश बघेल को काला झंडा दिखाने की कोशिश की जब वे सीएम हाउस से हेडिपैड के लिए निकले थे। इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सीएम को काला झंडा दिखाने की कोशिश की। हांलाकि पुलिस के जवानों ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।

गौरतलब हो कि आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ में राज्य की भूपेश सरकार पर दस हजार करोड़ रूपए को शराब घोटाले का आरोप लगाई है। आम आदमी पार्टी इस मामले में सीधे-सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय को दोषी मानते हुए कार्यवाई की मांग कर रही है। पीएससी चयन सूचि में गड़बड़ी को लेकर भी आम आदमी पार्टी आक्रामक है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!