BilaspurChhattisgarh

शादी का झांसा देकर युवती को किया दुष्कर्म, आरोपी आरक्षक गिरफ्तार

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी आरक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी उत्तर प्रदेश में आरक्षक है। आरोपित आरक्षक को न्यायालय में पेश करने कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि साल भर पहले उसकी दोस्ती उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिला अंतर्गत अनका सराय हरखु, थाना बक्सा में रहने वाले अजय यादव से हुई थी। दोनों की जान-पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई। इसके बाद दोनों आपस में बात करने लगे। बातचीत के बाद युवक बिलासपुर आ गया। यहां पर उसने युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद उसने युवती को लखनऊ बुला लिया। उसने युवती को एक महीने तक होटल में रखा। इस दौरान वह जल्द शादी करने का झांसा देकर शोषण करता रहा।

जिसके बाद उसने युवती से शादी करने से इन्कार कर दिया। युवती वापस बिलासपुर लौट आई। उसने मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में की। पुलिस दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपित आरक्षक की तलाश कर रही थी। इस दौरान आरक्षक अपना मोबाइल बंद कर अयोध्या भाग गया था। पुलिस ने आरोपित को उसके ठिकाने पर दबिश देकर गिरफ्तार किया है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!