ChhattisgarhRaipur

मोबाईल फोन चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 72 मोबाइल किये बरामद

रायपुर। राजधानी में मां लक्ष्मी टेलीकॉम से लाखों रूपये कीमत के मोबाईल फोन चोरी करने वाला अंतर्राज्यीय आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी किये हुए मोबाईल फोन बरामद किया गया है। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।

पचपेढ़ी नाका चौक स्थित मां लक्ष्मी टेलीकॉम मोबाईल दुकान से 5-6 जुलाई की दरमयानी रात अज्ञात चोर लाखों रूपये कीमत का मोबाईल फोन चोरी कर फरार हो गया था। मामले में दुकान मालिक गोपाल चौनानी ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके बाद एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा प्रकरण में आरोपी मोह. सद्दाम खान पिता शब्बीर खान उम्र 28 साल निवासी ग्राम मुत्तौर थाना ललौली जिला फतेहपुर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर कब्जे से चोरी की विभिन्न कम्पनियों के 65 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 15 लाख रूपये जप्त कर आरोपी का पुलिस रिमाण्ड लिया गया था।

पुलिस रिमाण्ड के दौरान आरोपी से पूछताछ कर उसकी निशानदेही पर कब्जे से मण्डला मध्यप्रदेश से चोरी की अन्य 7 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 5 लाख रूपये जप्त किया गया है। इस प्रकार अब तक आरोपी के कब्जे से विभिन्न कम्पनियों के कुल 72 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 20 लाख रूपये जप्त किये जा चुके है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!