ChhattisgarhRaipur

मुख्यमंत्री से अतिथि शिक्षक विद्या मितान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में अतिथि शिक्षक विद्या मितान संघ के प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात की।

Related Articles

मुख्यमंत्री बघेल को प्रतिनिधिमंडल ने मानदेय वृद्धि किये जाने पर पुष्पगुच्छ भेंटकर आभार जताया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि मानदेय वृद्धि के फैसले से प्रदेश के सभी अतिथि शिक्षक हर्षित हैं। उल्लेखनीय है कि अतिथि शिक्षकों के मानदेय में 2 हजार रुपए मासिक की बढ़ोत्तरी की गई है।

इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, अतिथि शिक्षक विद्या मितान संघ की अध्यक्ष अंजू वर्मा, तुलसी कश्यप, धर्मेंद्र वैष्णव, भावना दुबे, राकेश राय सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!