National

जिंदगी की जंग हारी एसिड अटैक पीड़िता, हमले के 18 दिन बाद अस्पताल में मौत

मुंबई। मुंबई में पिछले दिनों हुए एसिड अटैक में घायल महिला की अस्पताल में मौत हो गई। महिला 18 दिन तक अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ती रही और आखिरकार दम तोड़ दिया। इस मामले में मुंबई पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

मुंबई पुलिस के अनुसार 18 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद 54 वर्षीय गीता वीरकर की मौत हो गई। इस मामले में 62 वर्षीय महेश पुजारी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने मुंबई के गिरगांव इलाके में पीड़िता पर तेजाब फेंका था। एलटी मार्ग पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 जोड़ी है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!