Chhattisgarh

अधेड़ की हत्या कर जलाया शव, नदी किनारे मिली अधजलि लाश, आरोपियों की तलाश

धमतरी। जिले में 50 साल के अधेड़ की अज्ञात हत्यारों ने हत्या करके शव को जला दिया। शव पूरी तरह से नहीं जल पाई जिसके बाद जब राहगीरों की नजर शव पर पड़ी तो इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है। मामला करेली बड़ी चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, नवागांव में लोमश ऋषि आश्रम के पास पैरी नदी के एनीकेट के किनारे अधजली लाश पड़ी थी। बुधवार को इलाके के कुछ लोग ने अधजली लाश देखी। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची थी। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में शव की पहचान रायपुर निवासी बसंत कुमार साहू (50) के रूप में की है।अब पुलिस हत्या कर शव जलाने की कोशिश करने वाले आरोपियों का पता लगा रही है। बताया जा रहा है कि किसी अन्य जगह पर उसकी हत्या की गई और फिर अधेड़ की पहचान छिपाने के लिए उसे नदी किनारे लाकर जलाने का प्रयास किया गया था।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!