ChhattisgarhRaipur

राजधानी में चला बुल्डोजर: कौशल्या विहार में अवैध कब्जे पर प्रशासन ने लिया एक्शन, खाली करवाई गई 20 एकड़ जमीन

रायपुर।यूपी के सीएम योगी का बुल्डोजर एक्शन अब छत्तीसगढ़ में दिखने लगा है। शनिवार की सुबह राजधानी रायपुर के कौशल्या विहार में अवैध कब्जे पर प्रशासन का बुलडोजर चला है। कौशल्या विहार में बने 30 से ज्यादाअवैध घरों पर प्रशासन का बुलडोजर चला है। करवाई के लिए प्रशासन के आधा दर्जन से ज्यादा बुलडोजर मौके पर पहुंचे हैं और लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

मिली जानकारी के अनुसार, कौशल्या विहार चंदखुरी में RDA की 20 एकड़ से ज्यादा जमीन पर अवैध प्लाटिंग की गई थी। अवैध प्लाटिंग की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन की टीम एक्टिव हुई और अवैध प्लाटिंग में बने मकानों को तोड़ा गया। इतना ही नहीं प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि,जिन लोगों ने अवैध प्लाटिंग की है उनके खिलाफ FIR की जाएगी। अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में पुलिस बल के साथ SDM भी मौके पर मौजूद है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!