ChhattisgarhRaipur

अमृतधारा जलप्रपात में एंट्री, सेल्फी लेने और नहाना हुआ बैन, 2 लोगों की डूबने से मौत के बाद प्रशासन ने लिया फैसला

मनेन्द्रगढ़। अमृतधारा जलप्रपात में हुई घटना के बाद प्रशासन ने सख्त फैसला लेते हुए यहां प्रवेश, सेल्फी लेने और नहाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। जलप्रपात के निचले और खाई से लगे ऊपरी हिस्से को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया गया है। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर यह निर्णय लिया गया है। 2 लोगों की डूबने से मौत हो गई थी। इसके पहले भी कई हादसे हो चुके हैं।

Related Articles

विकासखंड मनेन्द्रगढ़ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल अमृतधारा जलप्रपात में लगातार हो रही दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने एक बड़ा और सख्त फैसला लिया है। अनुविभागीय दण्डाधिकारी लिंगराज सिदार द्वारा जारी आदेश के तहत जलप्रपात के निचले हिस्से और खाई से लगे ऊपरी हिस्से को अब प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित कर दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, इन क्षेत्रों में किसी भी प्रकार का आवागमन, सेल्फी लेना और नहाना पूर्णतः वर्जित रहेगा। यह फैसला लोक सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है, क्योंकि झरने के नीचे उतरने और नहाने के दौरान कई पर्यटकों की डूबने से मौत हो चुकी है।

अमृतधारा जलप्रपात राष्ट्रीय राजमार्ग 43 से मात्र 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण यह स्थान देश-भर से पर्यटकों को आकर्षित करता है। किंतु बीते कुछ वर्षों में यहां लगातार हादसे हो रहे हैं, जिनमें जनहानि की गंभीर घटनाएं सामने आई हैं

प्रशासन ने सख्त लहजे में स्पष्ट किया है कि प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश या आदेश का उल्लंघन करने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगा। पर्यटकों से अपील है कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और अपने तथा दूसरों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!