ChhattisgarhRaipur

रायपुर मंत्रालय में अब हाई-टेक ID कार्ड से ही मिलेगा प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राजधानी रायपुर स्थित मंत्रालय में सुरक्षा और पारदर्शिता को और मजबूत करने के लिए नई पहचान व्यवस्था लागू कर दी है। अब मंत्रालय में प्रवेश के लिए RFID, QR कोड और होलोग्राम से युक्त हाई-टेक ID कार्ड अनिवार्य होगा। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।

इस नई व्यवस्था के तहत, सभी अधिकारी और कर्मचारी अपनी पहचान के अनुसार रंग-बिरंगे फीते वाले परिचय पत्र पहनेंगे। इन कार्ड्स का वितरण पे-मेट्रिक्स लेवल के आधार पर किया जाएगा, जिससे कर्मचारियों की श्रेणी आसानी से पहचानी जा सके।

  • मंत्रालय में पदस्थ शासकीय सेवकों के लिए पीले रंग का फीता होगा।

  • मंत्रालय से बाहर पदस्थ शासकीय सेवकों को नीले रंग का फीता मिलेगा।

  • गैर शासकीय आगंतुकों के लिए सफेद रंग निर्धारित किया गया है।

यह निर्देश सिर्फ मंत्रालय तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह सभी शासकीय विभागों, अध्यक्ष राजस्व मंडल बिलासपुर, विभागाध्यक्षों, संभागीय आयुक्तों और जिलों के कलेक्टरों को भी भेजा गया है।

अब मंत्रालय में आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति को कार्य अवधि के दौरान यह ID कार्ड पहनना जरूरी होगा। इस कदम का उद्देश्य सुरक्षा, पारदर्शिता और पहचान व्यवस्था को सुदृढ़ करना है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!