BilaspurChhattisgarh

बिलासपुर : बकरा पार्टी में विवाद के बाद पीट-पीटकर युवक की हत्या, पुराने विवाद मे रिश्तेदार ने ली जान

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र में बकरा पार्टी के दौरान हुए विवाद में एक युवक की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक के रिश्तेदार ने ही शराब के नश में उसपर जानलेवा हमला कर उसे घायल कर दिया। जिसके बाज अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Related Articles

ग्राम घुरू निवासी वेदराम यादव ने बताया कि उसके परिवार में भतीजे राजू यादव ने अपने घर में पूजा पाठ कराया था, जिसमें उसने बकरे की बलि चढ़ाई थी। इसके बाद सोमवार की रात बकरा पार्टी का आयोजन रखा था, जिसमें उसने सभी रिश्तेदारों को बुलाया था। पार्टी में वेदराम का बड़ा बेटा विष्णु उर्फ गुड्डू (30) अपनी पत्नी प्रमिला यादव को लेकर गया था। वहां राजू यादव का भतीजा विद्याचंद उर्फ बोदू भी था, जो शराब के नशे में था। इसी दौरान उसका विष्णु से विवाद हो गया।

देखते ही देखते दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और विद्याचंद ने उसे घर से बाहर गली में निकाल दिया। फिर डंडे से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह खून से लथपथ होकर बेहोश होकर गिर गया। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची। जिसके बाद रात में ही आरोपी विद्याचंद की तलाश कर उसे पकड़ लिया है। आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!