ChhattisgarhRaipur

CG : “घूर कर देखता था इसलिए मार डाला”, आरोपी ने बेरहमी से की युवक की हत्या

रायपुर। राजधानी में युवक के हत्या आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुरानी रंजिश में आरोपी ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। टिकरापारा पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है।

मूलतः बंगाल का रहने वाला कंचन मल (29 वर्ष) रायपुर में अपने माता-पिता के साथ रहता था। उसके पिता फूलों का व्यवसाय करते थे। 3 जुलाई को रात 12 बजे के करीब टिकरापारा थाना क्षेत्र के शिव मंदिर के पास नंदी चौक में बैठे कंचन का विवाद पड़ोस में रहने वाले दीपक नामदेवे 22 वर्ष से हुआ था। किसी धारदार चीज से दीपक नामदेवे ने कंचन पर वार कर भाग गया। घायल कंचन को तत्काल एमएमआई अस्पताल ले जाया गया। ईलाज के दौरान अधिक खून बह जाने से कंचन की मौत हो गई।

पूछताछ में आरोपी दीपक ने पुलिस को बताया है कि पिछले साल दुर्गा विसर्जन के वक्त दोनों के बीच विवाद हुआ था। आरोपी दीपक ने कहा कि कंचन मुझे घूर-घूर कर देखा करता था। रात को आरोपी जब घर लौट रहा था तो मंदिर के पास उसे कंचन मिल गया दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इतने में आरोपी दीपक ने कंचन पर चाकू से वार कर दिया। अब पुलिस आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!