BilaspurChhattisgarh

आधी रात घर में घुसकर महिला और युवक से मारपीट, डंडे से पीट-पीटकर तोड़ दिया हाथ

बिलासपुर। मस्तूरी थाना क्षेत्र में कुछ लोगों ने अपने पड़ोसी के गर घूसकर एक महिला और उसके बेटे की डंडे से जमकर पिटाई कर दी, जिससे महिला का हाथ टूट गया है। मामले में पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद गैरजमानतीय धारा के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

ग्राम हिर्री में रहने वाली रूखमणी पटेल के पिता की मौत हो चुकी है। वह अपनी मां रानी पटेल और भाई गौरीशंकर के साथ रहती है। रविवार की रात सभी घर में सो रहे थे। तभी देर रात करीब एक बजे उनके घर के सामने रहने वाला राजेंद्र साहू, अर्जुन साहू, लोकेश साहू सहित अन्य लोग उसके घर के पास आ गए। फिर गाली देते हुए चिल्लाने लगे। उसका भाई गौरीशंकर आवाज सुनकर बाहर निकला, तब जान से मारने की धमकी देते हुए उन्होंने लाठी से हमला कर दिया।

इस दौरान लड़ाई-झगड़ा होने की आवाज सुनकर उसकी मां रानी पटेल भी दरवाजे के पास आ गई। बेटे की पिटाई होते देखकर बीच-बचाव करने लगी। हमलावरों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी, जिससे उसकी मां का हाथ टूट गया है। इस हमले में घायल मां-बेटे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रूखमणी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मारपीट की सामान्य धाराओं के साथ आरोपियों पर केस दर्ज किया है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!