Chhattisgarh

ब्लास्टिंग से छात्रा की मौत के बाद प्रशासन का एक्शन, नोटिस का जवाब नहीं देने पर किया खदान बंद

जशपुर। कुनकुरी क्षेत्र के मयाली गांव में खदान ब्लास्टिंग में 18 साल की लड़की की मौत के बाद जिला प्रशासन ने खदान बंद करवा दिया है। घटना को लेकर खदान संचालक को जारी नोटिस का जवाब नहीं देने पर कलेक्टर ने खदान बंद करने की कार्रवाई की है।

Related Articles

कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने खदान संचालक अभय कुमार सोनी को खदान को बंद करने के निर्देश दिए हैं। नोटिस में कुनकुरी तहसील के ग्राम जोकारी स्थित खदान में ब्लास्टिंग किये जाने से बालिका की मौत होने का जिक्र करते हुए कहा कि छग गौण खनिज नियम के निबंधन एवं शर्तों का पूर्ण रूपेण पालन नहीं किया जा रहा है। इस संबंध में खनिज शाखा की ओर से जारी नोटिस का जवाब नहीं देने पर खदान को बंद करने का आदेश दिया।

बता दें कि जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र के मयाली में स्थित एक पत्थर खदान में बुधवार शाम पत्थर तोड़ने के लिए बारूदी विस्फोट किया जा रहा था। इसी दौरान अपनी सहेली से मिलकर घर की ओर वापस लौट रही ग्राम खटंगा निवासी केसरी बाई (18 वर्ष) के सिर पर विस्फोट से उड़ा एक पत्थर का बड़ा टुकड़ा आ कर लगा। छात्रा का सिर फट जाने से बहुत अधिक मात्रा में खून बह गया और घटनास्थल पर उसकी मौत हो गई।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!