Baloda BazarChhattisgarh

जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के बाद भाजपा कार्यालय में जमकर हंगामा, बागी प्रत्याशी को अध्यक्ष बनाने पर फूटा कार्यकर्ताओं का गुस्सा

बलौदाबाजार।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद अब जिला और जनपद पंचायतों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव किया जा रहा है। आज बलौदाबाजार जिला पंचायत में अध्यक्ष का चुनाव किया गया। यहां से आकांक्षा जायसवाल को जिला पंचायत अध्यक्ष के तौर पर चुना गया है। लेकिन अध्यक्ष चुनाव के बाद भाजपा कार्यालय में जमकर हंगामा हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार जिला पंचायत अध्यक्ष के तौर पर आकांक्षा जायसवाल का चुनाव किए जाने के बाद कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा है और उन्होंने पार्टी कार्यालय में हंगामा कर दिया है। बताया जा रहा है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा का घेराव किया है। हालात को देखते हुए भाजपा कार्यालय में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

बताया गया कि बागी होकर चुनाव लड़े प्रत्याशी को भाजपा ने अपना अध्यक्ष उम्मीदवार बनाया था। भाजपा कार्यकर्ताओं को ये बात नागवार गुजरी और उन्होंने हंगामा कर दिया। फिलहाल पार्टी कार्यालय में बवाल जारी है। अब देखने वाली बात ये होगी कि ये बवाल क्या रंग लाता है?

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!