Chhattisgarh

इस्तीफे के बाद प्रेमसाय सिंह का बड़ा बयान, कहा- इस्तीफा दिया नहीं…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मची सियासी उथल-पुथल के बीच प्रतापपुर विधायक और शिक्षा मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह टेकाम ने अब मंत्री पद से इस्तीफा दिए जाने की बात स्वीकार ली है। मीडिया ने जब उनसे इस बारे में सवाल किया तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इस्तीफा दिया नहीं जाता… ले लिया गया है।प्रेमसाय सिंह टेकाम का बयानउन्होंने आगे कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर मुख्यमंत्री ने इस्तीफा लिया है। उल्लेखनीय है कि आज प्रेम साय सिंह मीडिया के सामने एकदम शांत और गंभीर नजर आए। विधानसभा का टिकट भी कटने के सवाल पर बोले कि किसे मिलेगा किसका कटेगा यह तो चुनाव के दौरान ही पता चलेगा।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!