National

 ट्विटर, मेटा के बाद अब ये कंपनी करने जा रही छंटनी, 450 कर्मचारियों को निकालेगी 

बिज़नस /  वैश्विक आर्थिक संकट और बढ़ती महंगाई के कारण कई कंपनियां छंटनी कर रही हैं। अब एक और कंपनी ने छंटनी की तैयारी कर ली है। यहां से 450 लोगों की नौकरी चली जाएगी। इस छंटनी से कंपनी कुल वर्कफोर्स में से कर्मचारियों की संख्या में 2 फीसदी की कमी करेगी।ये छंटनी अमेरिकी बायोटेक्नोलॉजी फर्म एमजेन इंक द्वारा की जा रही है। कंपनी दवा की कीमतों पर दबाव और उच्च स्तर की महंगाई के कारण कर्मचारियों की छंटनी कर रही है। वहीं, इससे पहले अमेरिका की कई दिग्गज कंपनियां छंटनी कर चुकी हैं। अमेरिका की किन बड़ी कंपनियों ने छंटनी की है और भारत पर इसका क्या असर पड़ा है।

इन बड़ी कंपनियों ने की छंटनी
ट्विटर पिछले वर्ष के दौरान अपने कार्यबल को कम करने वाले पहले आईटी दिग्गजों में से एक था। ट्विटर ने पिछले साल लगभग 10,000 कर्मचारियों को निकाल दिया था। यही प्रक्रिया जनवरी 2023 में भी जारी रही है। इसके अलावा मेटा, अमेजन, माइक्रोसॉफ्ट, नेटफ्लिक्स जैसी कई कंपनियां शामिल हैं।

2022 में मंदी से ज्यादा कर्मचारियों ने निकाली
Layoffs.fyi के डेटा के मुताबिक, 2022 में 2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया। ग्लोबल आउटप्लेसमेंट और करियर ट्रांजिशनिंग फर्म चैलेंजर, ग्रे एंड क्रिसमस की एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, 1,004 टेक कंपनियां 2022-23 में वैश्विक स्तर पर 152,421 कर्मचारियों की छंटनी करेंगी, जो 2008 की मंदी से अधिक है। 2008 के दौरान 65000 कर्मचारियों की छंटनी की गई थी।

Spotify 600 कर्मचारियों की छंटनी करेगा
अल्फाबेट इंक 12,000 नौकरियां खत्म कर रहा है।
माइक्रोसॉफ्ट 10,000 नौकरियों में कटौती करेगी।
अमेज़न ने 18,000 की छंटनी की।
ट्विटर इंक ने पहले 200 फिर 3700 कर्मचारियों को निकाला था।
सेल्सफोर्स नौकरी में 10 फीसदी की कटौती करेगी।
HP Inc में 6000 कर्मचारियों की छंटनी करेगी
डेल टेक्नोलॉजीज इंक 6,650 कर्मचारियों की छंटनी करेगी।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!