Delhi NCRNational

एयर इंडिया का विमान रूस में फंसा हुआ ठीक, मुंबई के लिए रवाना

नई दिल्ली। रूस के मगदान में फंसे एयर इंडिया के बोइंग विमान की खराबी ठीक कर ली गई है और अब विमान मुंबई के लिए रवाना हो गया है। शनिवार को एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि बोइंग 777-200एलआर विमान ठीक हो गया है और मुंबई के लिए अपने रास्ते पर है।

प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ”हम पुष्टि करते हैं कि विमान के एक इंजन की तेल प्रणाली में खराबी को हमारी इंजीनियरिंग टीम ने ठीक कर दिया है। आज जीडीएक्स से उड़ान भरने से पहले विमान को सभी सुरक्षा मानकों पर जांचा गया और इसे सर्विस के लिए दुरुस्त पाया गया।”

जानकारी के मुताबिक विमान में दो पायलट और चालक दल के आठ सदस्य हैं। मगदान उत्तर-पूर्वी रूस के ओखोत्सक के समुद्र तट पर है और वह मगदान ओब्लास्ट के प्रशासनिक केंद्र के अंतर्गत आता है। यह मास्को से करीब 10,167 किलोमीटर दूर है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!