Chhattisgarh

2 दोस्तों की मौत…ट्रक ने स्कूटी सवार युवकों को मारी टक्कर

सरगुजा। अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग पर सकालो गांव के पास सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। युवकों की स्कूटी को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में सिर पर गंभीर चोट लगने से दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, शिवलाल कुम्हार (31 वर्ष) और नवल साय (30 वर्ष) सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम माटीडांड़ के रहने वाले थे। दोनों दोस्त शुक्रवार की शाम स्कूटी से गेहूं लेकर अंबिकापुर आ रहे थे। वे प्रतापपुर-अंबिकापुर मार्ग पर गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सकालो स्थित डीपीएस स्कूल के सामने पहुंचे ही थे कि अंबिकापुर की ओर से आ रहे बेकाबू ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।

हादसे के बाद दोनों दोस्त सिर के बल सड़क पर जा गिरेl दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने हादसे की सूचना गांधीनगर पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची गांधीनगर पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। शनिवार को पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों युवक के शव को परिजनों के सौंप दिया गया। पुलिस ने बताया कि ट्रक को जब्त करके आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!