ChhattisgarhRaipur

रामलला के ननिहाल से एक और सुन्दर पहल, इस दिन चलेगी अयोध्या के लिए निशुल्क ट्रेन

 रायपुरः अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए ननिहाल से फिर एक सुन्दर पहल की जा रही है दरअसल, छत्तीसगढ़ वासियों को रामलला के दर्शन कराने के लिए अयोध्या ले जाने के लिए तारीख का ऐलान हो गया है। 7 फरवरी को अयोध्या के लिए पहली ट्रेन रवाना होगी। जिसके लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इसे हरी झंडी दिखाएंगे। जिसके बाद 29 फरवरी को दूसरे चरण की ट्रेन रवाना होगी।

दरअसल भाजपा ने अपने घोषणापत्र में श्रद्धालुओं को अयोध्या ले जाकर दर्शन कराने का वादा किया था। इसके लिए केंद्र सरकार के सहयोग से ‘श्री रामलला दर्शन योजना’ शुरू की गई है। पहले चरण में 55 साल से ज्यादा के यात्रियों को सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके बाद अन्य वर्ग के लोगों को जगह दी जाएगी।

प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने मोदी की गांरटी में वादा किया था कि अयोध्या के लिए निशुल्क ट्रेन चलाई जाएगी। प्रदेश से हर साल 20 हजार लोग को निरूशुल्क अयोध्या ले जायेंगे। मेडिकल परीक्षण के बाद ही 75 उम्र वाले लोग जा पाएंगे। वहीं दिव्यांगजनों के साथ इस यात्रा पर परिवार से कोई एक सदस्य साथ भी रहेंगे। बता दें कि इस यात्रा की दूरी लगभग 900 किलोमीटर होगी।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!