ChhattisgarhRaipur

प्रदेश प्रभारी ओम माथुर का एक और बड़ा बयान, युद्ध जैसे लड़ना है चुनाव, CM और कांग्रेस विधायकों को रखें टारगेट

रायपुर :  BJP प्रदेश प्रभारी ओम माथुर का एकबार फिर बड़ा बयान आया है, उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि हमे इस चुनाव को युद्ध के रूप में लड़ना है, साथ ही यह भी कहा कि इस चुनाव में CM और कांग्रेस विधायकों को टारगेट में रखना है। उन्होने कहा कि चुनाव में मीडिया की टीम को सजग रहना होगा, आने वाली चीजों को भांप लेने वाली टीम होनी चाहिए, जो पार्टी कहेगी मीडिया की टीम उतना ही बोलेगी। ये संकल्प मीडिया टीम को लेना होगा, संयमता ज्यादा होना चाहिए। ओम माथुर ने कहा कि मुझे कान भी खींचना होगा तो भी खींचूंगा, अपनी सीनियरिटी का पूरा उपयोग करूंगा।

बता दें कि भाजपा की मैराथन बैठक शुरू हो गई है, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बैठक हो रही है, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर बैठक ले रहे हैं, BJP मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई है। भाजपा ने मिशन 2023 और मिशन 2024 को लेकर पार्टी पदाधिकारियों से चर्चा कर रही है। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव, संगठन मंत्री अजय जामवाल और सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष और प्रभारी भी मौजूद हैं।

BJP प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के दौरे में बदलाव किया गया है, ओम माथुर अब कल देर शाम ही दिल्ली लौट जाएंगे, पहले निर्धारित दौरे के तहत 24 नवंबर को दिल्ली लौटना था। इसके पहले बीती शाम रायपुर में BJP प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने अपने संबोधन में भाजपा पदाधिकारियों को रिचार्ज किया। ओम माथुर ने प्रदेश पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आक्रामक होकर चुनाव में जायें, निश्चिंत रहे छग में भी फिर से भाजपा की ही सरकार बनेगी। मंडल से बूथ तक नीचे के गठन को गतिशील बनाएं।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!