ChhattisgarhMahasamund

पुलिस की एक और कार्रवाई : गांजे की तस्करी करने वाले 2 तस्कर गिरफ्तार

महासमुंद। जिले के सिंघाड़ा पुलिस और साइबर सेल के संयुक्त टीम ने गांजा की तस्करी करने वाले रायपुर राजधानी निवासी दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 20 लाख रुपए के गांजा बरामद हुआ है। गांजा तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 ख के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।सिंघोड़ा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दो तस्कर उड़ीसा से सेलेरियो कार क्रमांक सीजी 04 एम एक्स 6534 में गांजा लेकर महासमुंद जिले के नेशनल हाईवे एनएच 53 ग्राम रेहटीखोल के पास से गुजर रहे थे। जिसे सिंघाड़ा पुलिस और साइबर सेल की टीम ने दो आरोपी को धरदबोचा है। सिंघाड़ा पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से चार लाख कीमत की सिलेरियो कार भी किया है।

Related Articles

गिरफ्तार आरोपी का नाम व पता –

1.शेख जावेद पिता मरहूम शेख सलीम 28 साल वार्ड नंबर 61 मठपुरैना बजरंग चौक रायपुर टिकरापारा निवासी

2. रवि मिश्रा पिता स्वर्गीय शंकर लाल मिश्रा 31 साल वार्ड नंबर 55 श्रीराम मैदान के पास संतोषी नगर रायपुर निवासी है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!