ChhattisgarhRaipur

एपी त्रिपाठी और पप्पू ढिल्लन को 4 दिन की ED रिमांड, इन दो आरोपियों को 14 दिनों के लिए भेजा जेल

रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय ने शराब घोटाला मामले में शुक्रवार को कारोबारी अनवर ढेबर, नितेश पुरोहित, पप्पू ढिल्लन और आबकारी विभाग के अधिकारी एपी त्रिपाठी को रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया। जिसके बाद कोर्ट कारोबारी अनवर ढेबर और नितेश पुरोहित को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।अदालत ने कारोबारी पप्पू ढिल्लन और एपी त्रिपाठी को 4 दिन की ईडी की रिमांड पर भेजा है। इन कारोबारियों से ईडी 4 दिन पूछताछ करेगी, इसके बाद उन्हें फिर से अदालत में पेश किया जाएगा।

Related Articles

छत्तीसगढ़ में ताबड़तोड़ छापे के बाद ईडी ने एक प्रेस रिलीज जारी करके शराब घोटाले की जानकारी दी थी। ईडी का दावा है कि साल 2019 से 2022 के बीच प्रदेश में बड़ा शराब घोटाला हुआ है। जिसमें 2 हजार करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग के सबूत मिले हैं। उन्होंने अपनी जांच में ये खुलासा किया है कि अनवर ढेबर छत्तीसगढ़ में एक सिंडिकेट चला रहे हैं, और उसमें बड़े नेताओं के अलावा सीनियर अफसरों का भी सपोर्ट है। जिसमें एक ऐसा नेटवर्क तैयार किया गया है कि, छत्तीसगढ़ में बेचे जाने वाली शराब की हर बोतल पर अवैध वसूली की जा रही थी। ईडी ने कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत की है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!