ChhattisgarhMahasamund

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद। जिले से प्रेम संबंधी मामला सामने आया है। सरायपाली थाना में दैहिक शोषण का शिकार हो रही युवती ने लिखित शिकायत कर पुलिस को जानकारी दी कि ग्राम रिसेकेला निवासी दयानिधि डड़सेना 2021 से शादी का प्रलोभन देकर शारारिक शोषण कर रहा था। पीड़िता को अचानक पता चला की आरोपी दूसरी लड़की से गुप चुप शादी कर रहा है। महिला की रिपोर्ट पर सरायपाली पुलिस ने 376 का मामला दर्ज कर आरोपी को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

हम आपको बता दें कि युवती ने सरायपाली पुलिस को जानकारी देते हुए बताया है कि आरोपी दयानिधि डड़सेना को वह कक्षा 10 वी से जानती है। 2021 मार्च माह में दयानिधि डडसेना ने युवती को सरायपाली बुलाकर अपने किराए के मकान में शादी का प्रलोभन देते हुए युवती के मर्जी के बिना उससे शरारिक संबंध बनाया। उसके युवक बाद लगातार शरारिक शोषण करता रहा। 2022 को आरोपी सरायपाली छोड़कर रायपुर निवास करने लगा। जहां आरोपी युवक ने युवती को जल्द शादी कर लेंगे कहते हुए पत्नी की तरह अपने साथ रखा था। लेकिन जनवरी 2023 को आरोपी ने युवती के साथ लड़ाई कर उसे छोड़ कर अपने घर सरायपाली वापस आ गया और दूसरी लड़की से शादी करने की तैयारी कर रहा था। युवती को इसकी जानकारी मिलने के बाद थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिस पर सरायपाली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए भादवि की धारा 376 के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!