ChhattisgarhRaipur

रायपुर : छपाक कला एवं रचना संस्थान के द्वारा कला प्रदर्शनी का आयोजन, प्रदेश में कला के क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए संस्कृति विभाग में किया जाएगा

रायपुर के छपाक कला एवं रचना संस्थान के द्वारा अतियथार्थवादी व सृजनात्मक कला प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा हैं। लगभग 30 कला विद्यार्थी के कलाकृतियों को किया जाएगा प्रदर्शित

रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग की मदद से रायपुर के छपाक कला एवं रचना संस्थान के द्वारा छात्रों के लिए हाइपर रियलिस्ट एंड क्रिएटिव आर्ट एक्सीबिशन का आयोजन किया जाएगा। यह कला प्रदर्शनी संस्कृति विभाग परिसर के कला वीथिका में लगाई जाएगी। कला संग्रहकर्ता श्री सूर्यकांत पांडेय ने बताया की यह प्रदर्शनी शाम में 2 से 8 बजें तक 18 एवं 19 मार्च को लगाई जाएगी। कलाकृतिओं के बारे के कहते हुए उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में लगभग 50 पेंटिंग जो की लगभग 30 कला विद्यार्थी की मेहनत का संकलन है वो प्रस्तुत किए जाएँगे।

प्रदेश में कला के प्रति बढ़ते रुचि को देखते हुए छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग ने कलाकारों को बढ़ावा देने के लिए इस कला प्रदर्शनी में अपना समर्थन दिया हैं। इस प्रदर्शनी में छपाक के कला विद्यार्थी हिरेंद्र सिंहा, रूपेन्द्र साहू, भानु प्रसाद वर्मा, हर्षवर्धन सिंह, गुंजन बंसल, रिया मित्तल, कृतिका भेंडे, ऋतु वैद्य, शिवानी राठी, ख़ुशबू तांडी, विधि बरडिया, डिम्पल देवांगन, हिमांशी हवलदर, शुभी धामेजानी, श्रद्धा नेताम, प्राची वर्मा, योगेश वैष्णव, तान्या भंभवानी, निमिषा बर्जस एवं प्रियंका रायजादा ।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!