ChhattisgarhRaipur

नोटरी के खाली पदों पर जल्द होगी भर्ती : अरुण साव

रायपुर। विधानसभा में बुधवार को प्रश्नकाल के दौरान नोटरियों की नियुक्त का मामला गूंजा। मंत्री अरुण साव ने जल्द ही नोटरियों की भर्ती की जानकारी दी। सत्ता पक्ष के विधायक संपत अग्रवाल ने रायपुर संभाग के नोटरियों के संबंध में सवाल किया।

वहीं नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा कि भूपेश सरकार में बड़ी संख्या में नए जिले बने। तहसीलों का गठन किया गया। यहां नोटरी के पद खाली है। उन्हें कब भरे जाएंगे।
इस पर विभागीय मंत्री अरुण साव ने बताया कि  विभाग से पूरी जानकारी मांगी गई है। जैसे ही जानकारी उपलब्ध हो जाएगी, नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

अग्रवाल ने खाली पदों को लेकर प्रश्न किया। इसके उत्तर में मंत्री साव ने बताया कि 1 जनवरी 2023 की स्थिति में रायपुर संभाग में कुल 169 नोटरी कार्यरत थे। दिसंबर 2023 की स्थिति में 47 ने नवीनीकरण के लिए आवेदन किया था। इसमें से 36 का नवीनीकरण हो गया है। 11 मामले लंबित हैं।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!