ChhattisgarhRaipur

झाड़फूंक के बहाने दुष्कर्म की कोशिश..

रायपुर  :  राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. शादीशुदा 22 वर्ष महिला ने गोबरा नवापारा इलाके के बैगा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. पीड़ित महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर आरोपी बैगा को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला शारीरिक तकलीफ से परेशान होकर बैगा के पास इलाज कराने गई थी. इसी बीच आरोपी बैगन ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की है. पुलिस ने आरोपी बैगा को गिरफ्तार कर लिया है.

Related Articles

कब का है मामला
रायपुर के ग्रामीण क्षेत्र गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में दुष्कर्म का मामला सामने आया है. 22 वर्षीय महिला ने गोबरा नवापारा इलाके के बैगा गिरधारी साहू (30) के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया है. महिला ने शिकायत में बताया कि ” 6 माह पहले शारीरिक परेशानी होने की वजह से बैगा के पास गई थी. इसके बाद से लेकर अब तक 4 बार बैगा के पास जा चुकी है. इसी बीच आरोपी ने महिला के पति को नींबू दूर में फेकने के लिए कहा. इसके बाद महिला को अकेला पाकर उसके प्राइवेट पार्ट के साथ छेड़छाड़ की

आरोपी बैगा गिरफ्तार
गोबरा नवापारा थाना प्रभारी सतेंद्र श्याम ने बताया कि ”महिला की शिकायत के बाद आरोपी बैगा को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.”

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!