Chhattisgarh

नदी में नहाने के दौरान बहे बैंक कैशियर का मिला शव

सुकमा   : सुकमा जिले के कोंटा में शबरी नदी में नहाने के दौरान बह गए SBI में कैशियर रहे तिरुपति राव का शव दो दिन के बाद बुधवार को बरामद कर लिया गया। करीब 52 घंटों से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा था। आज कोंटा से 10 किलोमीटर दूर आंध्रप्रदेश के चिंतुरु के पास मछुआरों ने शव को देख पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद रेस्क्यू टीम ने बैंक कैशियर के शव को नदी से निकाला। तिरुपति राव कोंटा के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में कैशियर थे। वे 21 नवंबर यानी कार्तिक मास के आखिरी सोमवार को शबरी नदी में नहाने गए थे। उन्हें नदी की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाया था, और वे उसमें डूबने लगे। दूर खड़े दो युवकों ने इस घटना को देख अन्य लोगों को इसकी सूचना दी थी। स्थानीय लोगों ने नदी में नाव के सहारे कैशियर को ढूंढने की कोशिश की थी, लेकिन वे नहीं मिल पाए थे। इसके बाद तुरंत पुलिस-प्रशासन को खबर दी गई थी।

Related Articles
Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!