Chhattisgarh

 भालुओं ने दंपती पर किया हमला, महिला की मौत, पति की हालत गंभीर

बलरामपुर। जिले में बुजुर्ग दंपती पर तीन भालुओं ने हमला कर दिया। भालुओं के हमले में महिला की मौत हो गई। जबकि उसके पति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला समारी थाना क्षेत्र का है।

गोपातु निवासी मंगरा नगेशिया(85) गुरुवार की सुबह अपनी पत्नी गेंदिया नगेशिया (80) के साथ अमटाही क्षेत्र के कुंभीडीपा जंगल में आम तोड़ने गया था। आम तोड़ने के बाद दोनों लकड़ी बीनने लगे। इसी दौरान यह घटना घटी है। बताया जा रहा है कि अचानक से झाड़ियों की तरफ से 3 भालू आ गए और उन्होंने दोनों पर हमला कर दिया। इन्होंने महिला के शरीर के कई हिस्से से मांस नोच लिए। जिसकी वजह से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि मंगरा के हाथ और पैर पर नाखून से वार किए।

इसके बाद भालु वापस जंगल की ओर भाग गए। पति-पत्नी की चीख सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत मंगरा को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज किया गया है। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बुजुर्ग को मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर किया गया है।

25 हजार रुपए की सहायता

वहीं वन विभाग को भी इस बात की सूचना दी गई थी। जिसके बाद वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। उन्होंने 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता परिवार को दी है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!