ChhattisgarhRaipur

नवा रायपुर में बड़ा हादसा, हाइवा से टकराई कार; एक की मौत

रायपुर। नवा रायपुर में सोमवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां कार हाइवा के पीछे जा घुसी। हादसे में गरियाबंद से रायपुर आ रहे कार सवार शख्स की मौके पर मौत हो गई।

जनकारी के अनुसार कार चालक और मालिक जयप्रकाश पात्रा अपनी पत्नी गीतांजलि पात्रा के साथ रायपुर आ रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। हादसे में मौके पर ही जयप्रकाश की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी गीतांजलि को गंभीर हालत में अस्पताल में मेकाहारा में भर्ती करवाया गया है। घटना के बाद ट्रक छोडक़र चालक फरार हो गया। राखी थाना पुलिस मौके पर पहुंच जांच कर रही है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!