Chhattisgarh

बीजापुर : 5 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार, विस्फोटक सामग्री बरामद…

बीजापुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां पुलिस ने 5 लाख के इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि नक्सल विरोधी अभियान के तहत भैरमगढ़ एरिया कमेटी सदस्य नक्सली मीनू ऊर्फ मनोज को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भैरमगढ़ एरिया कमेटी सदस्य नक्सली मीनू ऊर्फ मनोज एवं अन्य के उपस्थित होने की सूचना पर थाना जांगला से निरीक्षक धरमा राम तिर्की के नेतृत्व में जिला बल एवं केरिपु 222 की संयुक्त टीम फुल्लोड की ओर निकली थी।

मुखबिर की सूचना पर थाना जांगला एवं केरिपु 222 की संयुक्त टीम द्वारा कोण्ड्रोजी, फुल्लोड की ओर रवाना हुए थे। ग्राम फुल्लोड पटेलपारा पहुंचने पर पुलिस पार्टी को देख 4-5 लोग भागने लगे। पुलिस की टीम द्वारा घेराबंदी किया गया, जिसमें 1 नक्सली पकड़ा गया। पूछताछ पर उसने अपना नाम मीनू कलमू ऊर्फ कलमूमी मनोज भैरमगढ़ एरिया कमेटी सदस्य होना बताया। जिस पर शासन की ओर से 5 लाख का इनाम घोषित था। पकड़े गए नक्सली के कब्जे से डेटोनेटर बरामद किया गया। वहीं, अन्य चार लोग भाग खड़े हुए।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!