ChhattisgarhRaipur

छत्तीसगढ़ में स्पष्ट बहुमत के साथ बनेगी भाजपा की सरकार : नारायण चंदेल

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के एग्जिट पोल आने के बाद प्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. एग्जिट पोल को लेकर कांग्रेस अपनी सरकार बनाने का दावा कर रही है तो वहीं भाजपा भी अपनी सरकार बनाने का दावा कर रही है. हालांकि 3 दिसंबर को चुनाव के परिणाम आएंगे, जिसमें पता चलेगा की किसकी सरकार आ रही है. वहीं एग्जिट पोल पर भाजपा की ओर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी.

Related Articles

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने अपने बयान में कहा कि हमारा आकलन है और स्पष्ट मत है की छत्तीसगढ़ की जनता का आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी को प्राप्त हुआ है. प्रदेश में स्पष्ट बहुमत के साथ में भाजपा की सरकार बनेगी. यह जो सर्वे है, वह मात्र आकलन है. इसलिए प्रदेश की जनता भूपेश सरकार की विदाई चाहती है. जनता एक स्नेह भाजपा को प्राप्त होगा और स्पष्ट बहुमत के साथ में छत्तीसगढ़ में कमल खिलेगा.

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!