ChhattisgarhPoliticalRaipur

छत्तीसगढ़ के BJP नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी…कर्नाटक विधानसभा चुनाव में रमन, अरुण साव और अजय चंद्राकर होंगे स्टार प्रचारक

रायपुर। कर्नाटक में आगामी 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने छत्तीसगढ़ के तीन नेताओं को स्टार प्रचारक में शामिल किया है। इन में पूर्व मुख्यमंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा रमन सिंह, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव व पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर को स्टार प्रचारक बनाया है।

Related Articles

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह 25 और 26 अप्रैल को बोम्मनहल्ली विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करेंगे और यहां एक पत्रकार वार्ता भी करेंगे। वहीं छत्तीसगढ़ भाजपा के अध्यक्ष अरुण साव और अजय चंद्राकर चुनाव प्रचार के लिए कर्नाटक रवाना हो गए हैं। अरुण साव कर्नाटक के अरसीकेरा विधानसभा में प्रचार करेंगे तो वहीं पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर नागामंगला विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगेंगे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!