ChhattisgarhRaipur

आज से नया नियम लागू यात्रीगण ध्यान दें : दुर्ग से छूटने वाली कटनी मार्ग की ये ट्रेनें दाधापारा-उसलापुर होते हुए जाएंगी गंतव्य तक

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की दुर्ग एवं कटनी मार्ग से हो कर आने-जाने वाली कुछ ट्रेनें बिलासपुर स्टेशन न जाकर दाधापारा-उसलापुर होते हुए अपने गन्तव्य के लिए रवाना होंगी। ये नियम सोमवार 24 अप्रैल से लागू किया गया है।

Related Articles

 बता दें कि बिलासपुर रेलवे स्टेशन में ट्रेनों की आवाजाही का दबाव कम करने के लिए उसलापुर स्टेशन भी एक नए उपनगरीय स्टेशन के रूप में विकसित करने का कार्य चरण बद्ध तरीके से किया जा रहा है। रेल यात्रियों की मॉग एवं सुविधा के लिए रेलवे बोर्ड ने कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टापेज आज सोमवार ये उसलापुर स्टेशन में दिया जा रहा है।

दुर्ग एवं कटनी मार्ग से हो कर आने-जाने वाली जो ट्रेनें दाधापारा-उसलापुर होकर चलेगी उनमें 15159/ 15160 छ्परा-दुर्ग-छ्परा सारनाथ एक्स, 12853/ 2854 दुर्ग-भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस , 12823/12824 दुर्ग-निज़ामुद्दीन-दुर्ग संपर्क क्रांति एक्सप्रेस एवं 12549/ 12550 दुर्ग-जम्मूतवी-दुर्ग एक्सप्रेस शामिल हैं। उक्त गाड़ियों को अपने परिवर्तित मार्ग दाधापारा से उसलापुर होते हुए अपने गंतव्य स्थान के लिए रवाना होंगी।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!