Chhattisgarh

टी20 वर्ल्ड कप जीत पर BJP विधायक का पोस्ट वायरल: अमित शाह की फोटो शेयर कर लिखा—‘255 तो वैसे भी आउट ऑफ रीच था’

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत के बाद जश्न का माहौल है। इस जीत के बीच सोशल मीडिया पर एक राजनीतिक पोस्ट भी तेजी से वायरल हो रहा है। लखनऊ उत्तर से Amit Shah की तस्वीर साझा करते हुए भाजपा विधायक ने ऐसा बयान दिया, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है।

दरअसल, ICC Men’s T20 World Cup के फाइनल में टीम इंडिया की जीत के बाद Bharatiya Janata Party के एक विधायक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की तस्वीर साझा की। पोस्ट में उन्होंने लिखा, “जब मैदान में आदरणीय अमित शाह जी हों, तो बिना खाता खोले भी जीत सकते थे, फिर ये 255 तो आउट ऑफ रीच था ही।”

विधायक की इस टिप्पणी के सामने आते ही सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल होने लगा। कई यूजर्स ने इसे मजाकिया अंदाज में लिया, जबकि कुछ लोगों ने इस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं भी दीं।

फिलहाल यह पोस्ट इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है और क्रिकेट की जीत के साथ-साथ सोशल मीडिया पर राजनीतिक टिप्पणियां भी सुर्खियां बटोर रही हैं।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!