Chhattisgarh

पार्टी के स्थापना दिवस पर एकजुट हुई भाजपाई, लोकसभा चुनाव में जीत का लिया संकल्प

Related Articles

गरियाबंद। शनिवार को भाजपा द्वारा जिला मुख्यालय गरियाबंद सहित जिले के विभिन्न मंडलों और बुथ केंद्रो में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाजपाईयो ने पार्टी की नीवं रखने वाले डाॅ श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पं दीनदयाल उपाध्याय सहित अन्य महापुरूषो के त्याग तपस्या और बलिदान तथा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी तथा लालकृष्ण आडवानी के संघर्षो को याद किया गया। मौके पर सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने चुनावी रणनीति बनाने के साथ ही लोकसभा चुनाव में भाजपा के जीत का संकल्प भी लिया गया।

इधर, गरियाबंद में पार्टी की स्थापना दिवस के अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ता एकजुट हुए। पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीन दयाल उपाध्याय के छायाचित्र पर मल्यापर्ण कर उन्हे नमन किया। जिसके बाद चुनावी तैयारी को लेकर पार्टी की बैठक भी हुई। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राजेश साहू ने भाजपा के स्थापना से लेकर अब तक संघर्ष पर प्रकाश डाला। कहा कि लाखों कार्यकर्ताओं की मेहनत और बलिदान के बाद पार्टी इस मुकाम तक पहुंची है। दस साल में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की ऐतिहासिक तरक्की की। देश तेजी से विकसित भारत की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने लोकसभा चुनाव में जीत का मूलमंत्र दिया। इसके पहले पूर्व जिला महामंत्री मुरलीधर सिन्हा ने कहा कि भाजपा राष्ट्रवादी विचार के साथ आगे बढ़ाने वाली पार्टी है। पार्टी ने कभी नैतिक मूल्यों से समझौता नहीं किया। वहीं बैठक में जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर ने आगामी कार्यक्रमो की जानकारी देते हुए सफल बनाने का आव्हान किया। कार्यक्रम का आभार मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सोनतेके ने व्यक्त किया। संचालन धनंजय नेताम ने किया।

प्रमुख रूप से जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर, पूर्व महामंत्री रिखी राम यादव, घनश्याम सिन्हा, आशीष शर्मा, सागर मयाणी, मिलेश्वरी साहू, राधेश्याम सोनवानी, रेणुका साहू, बिंदु सिन्हा, पारस ठाकुर, किशोर यदु, वंश गोपाल सिन्हा, परस देवांगन, सुमित पारख, सुनीता झरिया, कुलदीप खरे, फारुख चौधरी, सलीम खान, बरातू राम, सालिक निषाद, प्रतीक तिवारी, विनोद नेताम, पप्पू ठाकुर, नूतन देवांगन, सरिता साहू, सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!