ChhattisgarhRaipur

छत्तीसगढ़ के मौसम में अचानक हुआ बदलाव, राजधानी समेत कई जिलों में छाए बादल, हल्की बारिश की संभावना

Related Articles

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में रविवार सुबह अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला है। प्रदेश की राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में अचानक से बादल छा गए हैं और तेज हवाएं चल रही है। मौसम में हुए अचानक बदलाव से लोगों को चिलचिलाती धुप से राहत मिली है। सुबह से ही मौसम खुशनुमा बना हुआ है। वहीं मौसम में हुए अचानक बदलाव से प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना भी है।

मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में अचानक से बादल छा गए हैं। मौसम के मिजाज में अचानक हुए बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। सुबह से ही बादल छाने से लोगों को तेज धुप से भी रहत मिली है। वहीं मौसम में अचानक हुए बदलाव के बाद रायपुर समेत कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!