ChhattisgarhRaipur

 भाजपा का 78 विधानसभा क्षेत्रों में चक्काजाम, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम की गाड़ी को रोका

रायपुर। बस्तर संभाग में भाजपा नेताओं के हत्या के विरोध में बीजेपी ने शुक्रवार को पूरे राज्य के 78 विधानसभा क्षेत्रों में चक्काजाम किया है। राजधानी रायपुर में भी भाजपा नेताओं ने 15 से ज्यादा सड़कों को जाम किया है।

इस दौरान सिविल लाइन मंडल में कपूर होटल के पास केनाल रोड में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम की गाड़ी को भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोक लिया। यहां पर भाजपा नेता किशोर महानंद चक्काजाम कर सरकार का विरोध कर रहे थे। इसी बीच कार्यकर्ताओं ने मोहन मरकाम की गाड़ी को रोक लिया और बवाल करने लगे। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई है। जिसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के कार को लौटना पड़ा।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!