ChhattisgarhKanker

CG : खून से लथपथ जमीन पर पड़ी मिली महिला की लाश, मचा हड़कंप

कांकेर। जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने स्थित घर में 70 वर्षीय महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। जमीन पर खून और जबड़े में चोट के निशान मिले हैं. महिला अकेले घर में रहती थी. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है.

Related Articles

पुलिस ने बताया कि एमजी वार्ड में चम्पा बाई अपने भतीजे के साथ रहती थी. भतीजा 20 जून को अपने गांव चला गया था. तब से महिला अकेले घर मे रहती थी. 28 जून को भतीजे को पड़ोसियों ने सूचना दी.

महिला मृत जबड़े में चोट के निशान हैं. जमीन पर काफी खून भी बहा। भतीजे की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है. जगदलपुर से फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है. डॉग स्कॉयड की भी मदद ली जा रही है.

गौरतलब हो कि जिस घर से महिला की लाश मिली है उसके ठीक सामने एसपी कार्यलय है. ऐसी स्थिति में पुलिस पूरी बारीकी से जांच कर रही है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!