Chhattisgarh

BREAKING : वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट…तेंदुए ने दो मवेशियों को बनाया अपना शिकार

राजिम।  गरियाबंद के अंतर्गत पाण्डुका वनपरिक्षेत्र में तेंदुए का आतंक बढ़ रहा है। ग्राम मुरमुरा में तेंदुए ने लगातार दो दिनों में दो मवेशियों का शिकार किया है। एक मवेशी की मौत, एक घायल हो गया। बीती शाम पाण्डुका थाना के पास तेंदुआ देखा गया था।

तेन्दुआ रिहायसी इलाके में अब भी मौजूद है। तेंदुए को कल कुत्ते का भी शिकार करते देखा गया था। पाण्डुका क्षेत्र में लगातार दंतैल हाथी व तेंदुए का आतंक जारी है जिसे देखते हुए वन विभाग ने ग्रामीणों को अलर्ट कर दिया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!