BREAKING : रायपुर में कोरोना की वापसी…लक्ष्मीनगर में मिला संक्रमित मरीज…स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

रायपुर: देशभर में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले बढ़ते नजर आ रहे हैं और अब इसकी दस्तक छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी हो चुकी है। शहर के लक्ष्मीनगर, पचपेड़ी नाका क्षेत्र के निवासी एक व्यक्ति की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।
- Warning Signs on Ля Казино Официальный Сайт You Should KnowOctober 9, 2026
- Ten Methods Of La Casino Зеркало DominationOctober 8, 2026
- The Battle Over La Casino Зеркало And How To Win ItOctober 6, 2026
राज्य कोरोना कंट्रोल एवं डिमांड सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ. खेमराज सोनवानी ने इस संक्रमण की पुष्टि की है। संक्रमित मरीज को MMI नारायणा हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। उसे कोरोना प्रोटोकॉल के तहत अलग वार्ड में रखा गया है और लगातार चिकित्सीय निगरानी में इलाज जारी है।
जानकारी के मुताबिक, मरीज सामान्य चेकअप के लिए अस्पताल पहुंचा था। उसे सर्दी और खांसी की शिकायत थी। लक्षणों के आधार पर डॉक्टरों ने एहतियातन कोविड टेस्ट कराया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। तुरंत ही मरीज को आइसोलेट कर इलाज शुरू किया गया।
अस्पताल प्रबंधन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मरीज के संपर्क में आए परिजनों के सैंपल लिए जा रहे हैं। साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने संपर्क में आए अन्य लोगों की ट्रैकिंग और स्क्रीनिंग शुरू कर दी है।
सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि मरीज की हालिया कोई यात्रा नहीं हुई है, जिससे स्थानीय स्तर पर संक्रमण फैलने की आशंका गहराई है।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, अनावश्यक भीड़ से बचें, मास्क पहनें, हाथों की सफाई रखें और लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराएं।
रायपुर में कोरोना के नए मामलों की रोकथाम अब सबकी जिम्मेदारी है।


