ChhattisgarhJagdalpur

यात्रियों से भरी बस ट्रेलर से टकराया…2 की मौत…14 घायल

जगदलपुर। जिले के नेशनल हाईवे पर आज देर रात ट्रेलर और बस में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बस में सवार दो यात्रियों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि 14 यात्री गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। वहीं घायलों को राहगीरों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. यह मामला कोडेनार थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, बीती देर रात कोडेनार थाना क्षेत्र के एनएच 30 पर किलेपाल के पास ट्रेलर और बस में भिडंत हुआ। दर्दनाक हादसे में 2 लोगों की मौत हुई है और 14 घायल हैं. घायलों का इलाज डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में जारी है. बताया जा रहा है कि बस बिजापुर से जगदलपुर आ रही थी वहीं जगदलपुर से गीदम की ओर जाने वाले ट्रेलर से बस की टक्कर हो गई. वहीं घायल यात्रियों ने घटना के वक्त मौके पर एम्बुलेंस और पुलिस के नहीं पहुंचने की बात कही है. हादसा के बाद राहगीरों ने घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!